जींद : व्यक्ति ने फांसी लगा की आत्महत्या
जींद, 27 अप्रैल (हि.स.)। न्यू जवाहर नगर में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने मृतक को मानसिक रूप से परेशान बताया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
न्यू जवाहर नगर निवासी 38 वर्षीय अरूण ने रविवार देर रात अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। कमरे से बाहर न आने पर परिजनों को संदेह हुआ। जब उन्होंने अंदर जाकर देेखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों द्वारा उसे फांसी के फंदे से उतार नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।
मृतक की पत्नी ने बताया कि उसका पति प्राइवेट नौकरी करता था। पिछले काफी समय से वह डिप्रेशन में चल रहा था। जिसका इलाज भी करवाया जा रहा है। उसी मानसिक परेशानी के चलते उसके पति ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सोमवार को जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना की जांच अधिकारी सुमन ने बताया कि मृतक के परिजनों ने उसे मानसिक रूप से परेशान बताया है। इत्तफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

