जींद में प्रधानमंत्री के आगमन पर बंद रहेंगी कई सड़कें

WhatsApp Channel Join Now
जींद में प्रधानमंत्री के आगमन पर बंद रहेंगी कई सड़कें


पुलिस ने ट्रैफिक रूट किए डायवर्टरैली में आने वाले वाहनों को मिलेगा अलग ट्रैक

जींद, 15 जुलाई (हि.स.)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है। बुधवार को पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों के साथ बैठक के बाद इस बारे में जानकारी दी। जींद में गुरुवार सुबह से शुक्रवार दोपहर दो बजे तक ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा। इसके बाद पहले की तरह सभी रूट पर वाहनों का आवागमन होगा।

एसपी के अनुसार पुरानी सब्जीमंडी से लेकर रेलवे जंक्शन, कैथल रोड बाइपास से वीटा मिल्क प्लांट तक पूरी सड़क बंद रहेगी। इस सड़क मार्ग पर कोई भी वाहन नहीं जा सकता। इसके अलावा अपोलो रोड भी बंद रहेगा।

नरवाना रोड पुल बाइपास से आने वाले वाहन कच्चा जुलानी रोड होते हुए संगतपुरा से ईंटल कलां होते हुए जींद-बरवाला रोड की तरफ जाएंगे। इसके अलावा यह वाहन जुलानी रोड होते हुए जलालपुर कलां से ईक्कस होते हुए जींद-बरवाला रोड की तरफ जा सकते हैं। इसी प्रकार कैथल रोड बाइपास से आने वाले वाहनों भी अहिरका होते हुए जुलानीए ईंटल कलां या जलालपुर कलां होते हुए जींद-बरवाला रोड या जींद-हांसी रोड पर जा सकते हैं। जुलानी या जलालपुर कलां फाटक की तरफ से आने वाले वाहन जुलानी, होते हुए नरवाना रोड, अहिरका से कैथल रोड पर जा सकते हैं। रेलवे जंक्शन के पास स्थित कृष्णा मंदिर से लेकर पुरानी सब्जीमंडी मोड़ तक सड़क मार्ग पूरी तरह बंद रहेगा।

इसलिए वाहन चालक अन्य निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करेंगे। टेंडरी मोड़ से ईक्कस, भिवानी रोड, बरवाला रोड व हांसी की तरफ आने-जाने वाले वाहनों की आवाजाही सामान्य रहेगी। वीटा प्लांट रोड, पटियाला चौक रोडए पुरानी सब्जी मंडी से पटियाला चौक की ओर जाने वाली सड़क की तरफ जाने वाला मार्ग पूर्ण रूप से बंद रहेगा।

रैली में पहुंचने वाले वाहनों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। भिवानी से पंजाब, कैथल एवं चंडीगढ़ की तरफ जाने वाले वाहन मुढाल-हांसी-बरवाला मार्ग का उपयोग करेंगे। पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि आमजन की सुविधा व प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने अन्य जिलों या शहर के अंदर के अंदर आने-जाने वाले वाहनों वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए हैं। पुलिस ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story