जींद : फर्जी दस्तावेजों पर क्लीनिक चलाने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज

WhatsApp Channel Join Now
जींद : फर्जी दस्तावेजों पर क्लीनिक चलाने पर दो के खिलाफ मामला दर्ज


जींद, 29 अक्टूबर (हि.स.)। सदर थाना पुलिस ने सफीदों खंड के गांव मलिकपुर में बिना वैध दस्तावेजों के क्लीनिक चलाने पर संचालक समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों को सहारा लेने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है।

स्वास्थ्य विभाग सफीदों के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डा. सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि विभाग को सूचना मिली थी कि गांव मलिकपुर निवासी गौरव गांव में बिना दस्तावेजों के अपने नाम से क्लीनिक चला रहा है। जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गत चार अप्रैल को क्लीनिक पर दस्तक दी। क्लीनिक पर गौरव मिला। जांच के दौरान क्लीनिक में दवाइयां, उपकरण, स्टेथोस्कोप, बीपी आपरेट करने की दवाइयां व अन्य मेडिकल सामान मिला था। जिस पर टीम ने क्लीनिक को सील कर दिया।

गत नौ अप्रैल को गौरव ने डा. आयुष तिवारी की डिग्री, रजिस्ट्रेशन तथा अन्य दस्तावेज कार्यालय में पेश किए। दस्तावेजों को जांच के लिए पंचकूला भेजा गया। जांच में हरियाणा मेडिकल रजिस्ट्रेशन फर्जी पाया गया।

सदर थाना सफीदों के जांच अधिकारी मदनलाल ने गुरूवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने डा. सुनील की शिकायत पर गांव मलिकपुर निवासी गौरव, चूरू राजस्थान निवासी डा. आयुष तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जी दस्तावेजों को सहारा लेने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

769018 Articles

Share this story