जींद : जिले के 438 प्राथमिक शिक्षक सीख रहे शिक्षण की नई तकनीक

WhatsApp Channel Join Now
जींद : जिले के 438 प्राथमिक शिक्षक सीख रहे शिक्षण की नई तकनीक


जींद, 31 अक्टूबर (हि.स.)। निपुण मिशन के तहत प्राथमिक शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और बच्चों की बुनियादी साक्षरता एवं संोऍयात्मक ज्ञान (एफएलएन) की दक्षताओं को मजबूत करने के उद्देश्य से जिले के छह खंडों में प्राथमिक शिक्षकों का छह दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में जिले के 438 प्राथमिक शिक्षक भाग लेकर शिक्षण की नई तकनीकों, गतिविधि आधारित शिक्षा और प्रभावी कक्षा संचालन के गुर सीख रहे हैं।

प्रशिक्षण के माध्यम से शिक्षकों को नई शिक्षा नीति के अनुरूप बच्चों को सरल, रोचक और खेल-खेल में शिक्षा देने के लिए तैयार किया जा रहा है।

इसी कड़ी में जिला समन्वयक एफएलएन राजेश वशिष्ठ ने खंड जुलाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे दो प्रशिक्षण बैचों का अवलोकन किया। इन दोनों बैचों में 80 प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। अवलोकन के दौरान उन्होंने प्रशिक्षण की गतिविधियों, मास्टर ट्रेनरों द्वारा दी जा रही जानकारी और शिक्षकों की सहभागिता का जायजा लिया। उन्होंने प्रशिक्षण में शामिल़ शिक्षकों से संवाद करते हुए कहा कि प्राथमिक शिक्षा बच्चों के भविष्य की आधारशिला है। इसलिए शिक्षकों को बदलते शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप अपनी शिक्षण पद्धति में भी बदलाव लाना होगा।

राजेश वशिष्ठ ने बताया कि छह दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनरों द्वारा बालवाटिका, प्रिंट रिच वातावरण, तथा आंगनबाड़ी से संबंधित विषयों को विस्तारपूर्वक समझाया जा रहा है। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी व्यावहारिक तकनीकों से परिचित करवाना है, जिनका उपयोग वे सीधे अपनी कक्षाओं में कर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

770142 Articles

Share this story