जींद : नशा सप्लायर सहित तीन नशा तस्कर काबू
जींद, 26 सितंबर (हि.स.)। जिला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से एक नशा सप्लायर सहित तीन नशा तस्करों को काबू किया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। डिटेक्टिव स्टाफकर्मी रेलवे जंक्शन के निकट चौराहे पर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। उसी दौरान पुलिसकर्मियों ने सेदेह के आधार पर स्कूटी सवार दो युवकों रोक कर तलाशी ली।
तलाशी के दौरान स्कूटी में रखे बैग से दो किलो 946 ग्राम गांजा पत्ती बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में गांजा पत्ती के साथ पकड़े गए युवकों की पहचान गांव माडा जिला हांसी निवासी संदीप तथा बंटी के रूप में हुई। शहर थाना पुलिस ने संदीप तथा बंटी के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। शनिवार को जानकारी देते हुए डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर दोनों युवकों को नशे के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों से पूछताछ की जा रही है।
हेरोइन स्पलाई करने का एक आरोपित गिरफ्तार
सीआइए स्टाफ नरवाना के प्रभारी सुखदेव सिंह ने शनिवार को बताया कि गत 27 जुलाई का सीआइए स्टाफ ने हांसी निवासी प्रदीप तथा चमेली कालोनी निवासी नेहा को 10.80 ग्राम हेरोइन के साथ काबू किया था। पुलिस पूछताछ में सामने आया था कि कलायत (कैथल) निवासी अमित ने हेरोइन की स्पलाई दी थी। दोनों के हेरोइन के साथ पकड़े जाने के बाद से अमित भूमिगत हो गया था। सूचना के आधार पर सीआइए स्टाफ ने कारवाई करते हुए आरोपित अमित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

