जींद : हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : हेरोइन के साथ युवक गिरफ्तार


जींद, 21 नवंबर (हि.स.)। नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डिटेक्टिव स्टाफ जींद ने चंद्रलोक कालोनी निवासी एक युवक को 33.33 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान चंद्रलोक कालोनी निवासी मोहित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

डिटेक्टिव स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक सुखदेव सिंह ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि नशा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए उनकी टीम उप निरीक्षक अशोक कुमार के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। टीम कैटल फीड मिल से छाना रेलवे फाटक की तरफ जा रही थी। इसी दौरान सामने से एक युवक नीले रंग का पिठ्ठू बैग लेकर चंद्रलोक कॉलोनी की तरफ आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देखकर युवक वापस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस कर्मचारियों ने उसे काबू कर लिया। इसके बाद उसके बैग की तलाशी ली गई तो उसमें हेरोइन बरामद हुई। जिसका वजन करवाने पर 33.33 ग्राम पाया गया।

पुलिस ने नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जे में लेकर आरोपित के खिलाफ थाना शहर जींद में नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मोहित से नशीले पदार्थ के बारे में जानकारी जुटा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

781028 Articles

Share this story