जींद : डिप्टी स्पीकर ने किया नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
जींद : डिप्टी स्पीकर ने किया नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण


जींद, 09 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डिप्टी स्पीकर ने जहां मरीजों से बातचीत की वहीं अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं व उपचार के बारे में जानकारी हासिल की। डिप्टी स्पीकर ने स्पष्ट किया कि अस्पताल में उपचार को लेकर कई तरह की शिकायतें मिल रही थी। हर दिन लोग उनके पास आकर अस्पताल में चिकित्सकों द्वारा किए जा रहे व्यवहार व उपचार को लेकर शिकायतें कर रहे थे। जिस पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए शुक्रवार को अस्पताल का निरीक्षण किया है।

हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा शुक्रवार दोपहर को अस्पताल पहुंचे। उन्होंने हाजिरी रजिस्टर को जांचा। इसके बाद वो पुरानी बिल्डिंग स्थित इमजरेंसीवार्ड में गए और मरीजों व तिमारदारों से उपचार को लेकर जानकारी हासिल की। पीएमओ कार्यालय में जांच के बाद चिकित्सकों से बातचीत की। निरीक्षण के बाद हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अस्पताल का औचक निरीक्षण किया गया है। मेडिकल कालेज से डायरेक्टर भी साथ हैं। लगातार शिकायतें मिल रही थी कि यहां उपचार अच्छे से नही मिल रहा है। खासकर इमरजेंसी में चिकित्सकों के बोलने का लहजा मरीजों के साथ ठीक नही है। उन शिकायतों को लेकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में रिजल्ट अच्छा भी था और नही भी है। जिन लोगों की शिकायतें थी, उनको दूर किया है। सफाई भी बिल्कुल नही है। जिसे लेकर दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मरीजों से दुव्र्यवहार किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story