जींद : प्रधानमंत्री की रैली रही पूरी तरह से ईको फ्रेंडली, नही हुआ पेट्रोल व डीजल के वाहनों का प्रयोग

WhatsApp Channel Join Now
जींद : प्रधानमंत्री की रैली रही पूरी तरह से ईको फ्रेंडली, नही हुआ पेट्रोल व डीजल के वाहनों का प्रयोग


जींद : प्रधानमंत्री की रैली रही पूरी तरह से ईको फ्रेंडली, नही हुआ पेट्रोल व डीजल के वाहनों का प्रयोग


जींद, 17 जुलाई (हि.स.)। हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री की जनसभा ने पर्यावरण संरक्षण का अनुपम उदाहरण पेश किया गया। पूरी रैली को ईको फ्रेंडली बनाने के लिए विशेष इंतजाम किए गए। रैली में डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा बैल बुग्गी से पहुंचे तो आम जनता बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल कर रैली स्थल पहुंची। इसके अलावा कई कार्यकर्ता तो पैदल ही रैली स्थल तक पहुंचे। किसी ने भी पेट्रोल व डीजल के वाहनों का प्रयोग नही किया। प्रधानमंत्री की इस सभा में हजारों की संख्या में लोग जुटे। रैली स्थल पर पहुंचने वाले डिप्टी स्पीकर ने पारंपरिक बैल बुग्गी का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि आज का यह संदेश बहुत महत्वपूर्ण है। हम अपनी जड़ों को नहीं भूल सकते। बैल बुग्गी पर्यावरण के अनुकूल है और हमें सिखाती है कि विकास के साथ-साथ प्रकृति का संरक्षण भी जरूरी है। उनकी इस अनोखी आमद ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया। दूसरी ओर आम जनता ने आधुनिकता और पर्यावरण संरक्षण का बेहतरीन मिश्रण दिखाया। सैंकड़ों इलेक्ट्रिक स्कूटर, ई बसों, ई-रिक्शा और ई कारों का काफिला रैली स्थल तक गया। स्थानीय प्रशासन ने ई वाहनों के लिए विशेष पार्किंग और चार्जिंग सुविधाएं उपलब्ध कराईं। कई युवाओं ने अपने ई स्कूटर पर परिवार सहित रैली में भाग लिया। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने भी रैली मंच से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हरित भारत के सपने में योगदान देने के लिए रैली का आयोजन ईको फ्रेंडली किया गया है। रैली स्थल पर बिजली व्यवस्था, बांस और कपड़े के बैनर, प्लास्टिक मुक्त कैंपेन और वेस्ट मैनेजमेंट सिस्टम भी लागू किया गया। स्थानीय लोगों ने कहा कि जींद की यह रैली अब पूरे हरियाणा के लिए मिसाल बन गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story