जींद : मजदूर ने हैचरी में लगाई फांसी
जींद, 10 नवंबर (हि.स.)। गांव दिल्लूवाला के निकट हैचरी में मंगलवार को मजदूर ने फांसी का फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गांव हेटीबल जिला सुंदरगढ़ (उड़ीसा) निवासी अजय (28) गांव दिल्लूवाला के निकट हैचरी में काम करता था। मंगलवार को अजय ने अपने कमरे में फांसी का फंदा लगा लिया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना का उस समय पता चला जब अजय के साथियों द्वारा आवाज दिए जाने के बाद भी कोई जवाब नही मिला। जब उन्होंने कमरे पर जाकर देखा तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। सहयोगी मजदूरों द्वारा उसे नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का सूचना पाकर अलेवा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।
मृतक के साथियों ने बताया कि अजय लगभग दो महीने पहले हैचरी में आया था। मंगलवार को कुछ देर काम करने के बाद वह अपने कमरे में चला गया। जब वह वापस नही आया तो वे उसे बुलाने गए तो वह फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। मंगलवार को जानकारी देते हुए अलेवा थाना प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल मे रखवाया गया है। कोई कारण भी सामने नही आया। फिलहाल मामले जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

