जींद : तेजरफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, अस्पताल में मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : तेजरफ्तार डंपर ने बाइक सवार को रौंदा, अस्पताल में मौत


जींद, 08 अप्रैल (हि.स.)। गांव उचाना कलां के निकट डंपर ने बाइक सवार को रौंद डाला। जिसमें बाइक सवार की मौत हो गई। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरार डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव घिमाना निवासी 24 वर्षीय कर्ण कार कंपनी में फिल्ड का कार्य करता था। कंपनी के कार्य से वह उचाना एरिया में गया हुआ था। मंगलवार को जब वह गांव खेड़ी मसानिया की तरफ से उचाना की तरफ आ रहा था तो गांव उचाना कलां गांव के पास तेजरफ्तार डंपर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी और रौंदता हुआ निकल गया। घटना को अंजाम देकर चालक डंपर समेत मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने कर्ण को नागरिक अस्पताल उचाना पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के पिता श्याम सुंदर ने बताया कि कर्ण परिवार को इकलौता चिराग था। जींद कार कंपनी में फिल्ड एग्जिक्यूटिव का कार्य करता था। कंपनी कार्य से उचाना इलाके में गया था। जहां पर हादसे में उसके बेटे की मौत हो गई। उचाना थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बुधवार को बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने श्याम सुंदर की शिकायत पर फरार डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story