जींद : तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पशु व्यापारी की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, पशु व्यापारी की मौत


जींद, 15 अक्टूबर (हि.स.)। उचाना खंड के गांव खटकड़ के निकट बुधवार को खेतों से घूम कर लौट रहे व्यक्ति को हाइवे पर तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने गुरूवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक पशुओं का व्यापार करता था। उचाना थाना पुलिस ने मृतक के भांजे की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव खटकड़ निवासी 49 वर्षीय बलवान बुधवार को अपने भांजे के साथ शाम को गांव बडौदा की तरफ अपने खेतों में घूमने के लिए गया हुआ था। जब दोनों हाइवे के साथ घर की तरफ लौट रहे थे, उसी दौरान पीछे से आ रही तेजरफ्तार कार ने बलवान को टक्कर मार दी। जिसमें बलवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल बलवान को उचाना के नागारिक अस्पताल में ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बलवान को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा। पुलिस ने मृतक के शव का नरवाना नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है। पुलिस ने मृतक के भांजे नरेश की शिकायत पर फरार कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

761457 Articles

Share this story