जींद : बाइक ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी बाल-बाल बची

WhatsApp Channel Join Now
जींद : बाइक ने मारी टक्कर, पति की मौत, पत्नी बाल-बाल बची


जींद, 10 मई (हि.स.)। रेलवे रोड वाटर पंप के निकट तेजरफ्तार बाइक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई,जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। घटना की सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना के बाद आरोपित बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रामबीर कालोनी निवासी रामधारी तथा उसकी पत्नी इमरती देवी शनिवार शाम को रेलवे जंक्शन ग्राउंड में घूमने गए थे। जब वह घूमकर वापस घर लौट रहे थे तो रेलवे रोड वाटर पंप के निकट तेज रफ्तार बाइक ने पीछे से रामधारी को टक्कर मार दी। जिसमें रामधारी गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि उसकी पत्नी बाल-बाल बच गई। घटना को अंजाम देकर बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

राहगीरों ने रामधारी को नागरिक अस्पातल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। शहर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे आदित्य की शिकायत पर फरार बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रविवार को जानकारी देते हुए शहर थाना के जांच अधिकारी भगवत दयाल ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है। शिकायत के आधार पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story