जींद : कीचड़ में मिला व्यकित का शव

WhatsApp Channel Join Now
जींद : कीचड़ में मिला व्यकित का शव


जींद, 26 मई (हि.स.)। नरवाना स्थित मेला मंडी के निकट मंगलवार को उस समय हडकंप मच गया जब कीचड़ में व्यकित का शव बरामद हुआ। शव की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नरवाना की मेला मंडी के निकट मगंलवार को दीवार के साथ कीचड़ में साधु की तरह कपड़े पहने व्यकित का शव पड़ा दिखाई दिया। घटना की सूचना पाकर शहर थाना नरवाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक के शरीर पर कोई चोट वैगरहा का निशान नही था। मृतक की पहचान गांव सौंगरी (कैथल) निवासी अजमेर उर्फ तुरतनाथ (43) के रूप में हुई। लोगों ने बताया कि अजमेर रेलवे स्टेशन के आसपास घूमता दिखाई देता था। शराब पीने का भी आदी था। उन्होंने आशंका जताई कि ज्यादा शराब पीने के चलते नशे में वह कीचड़ में गिरा है। जिसके चलते अजमेर की मौत हो गई। शहर थाना पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। अजमेर की मौत कैसे हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story