जींद : बाइक की भिड़ंत में एक बाइक सवार की मौत
जींद, 24 अगस्त (हि.स.)। गांव कालवन के निकट नरवाना-टोहाना मार्ग पर दो बाइकों के बीच हुई भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। मृतक फैक्टरी में सिक्योरटी गार्ड की नौकरी करता था। घटना की सूचना मिलने पर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने सोमवार को मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव धमतान साहिब निवासी सुरेंद्र (30) टोहाना फैक्टरी में सिक्योरटी गार्ड की नौकरी करता था। रविवार रात वह डयूटी कर बाइक से घर वापस लौट रहा था। गांव कालवन से निकलते ही कुछ दूरी पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गंभीर हालात में सुरेंद्र को नागरिक अस्पताल नरवाना लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर गढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के पिता कृष्ण की शिकायत पर फरार दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गढ़ी थाना के जांच अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है व मामले की जांच की जा रही है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

