जींद के युवक की इंग्लैंड में मौत,भारत सरकार से शव लाने की गुहार

WhatsApp Channel Join Now
जींद के युवक की इंग्लैंड में मौत,भारत सरकार से शव लाने की गुहार


जींद, 23 जुलाई (हि.स.)। गांव धर्मगढ़ बोहली निवासी 23 वर्षीय गुरकीरत सिंह की इंग्लैंड में मौत हो गई। मौत की सूचना के बाद पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों के अनुसार गुरुकीरत सिंह चार साल पहले पढ़ाई के लिए इंग्लैंड गया था। जिसने दिसंबर 2025 में आईआईटी डिग्री भी प्राप्त कर ली थी। वह फिलहाल इंग्लैंड में सरकारी नौकरी हासिल करने की तैयारी में था।

2027 की जनवरी में उसे छुट्टी आना था। गुरकीरत सिंह के पिता सतनाम सिंह आर्मी में हवलदार के पद पर करीब तीन साल अपनी सेवा देने के बाद फिलहाल रोडवेज में कंडक्टर के पद पर कार्यरत हैं।

परिजनों ने भारत सरकार से गुरकीरत सिंह के पार्थिव शरीर को जल्दी इंडिया मंगवाने की मांग की है। गुरूवार को उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री, गृहमंत्री, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी से गुहार लगाई है कि उनके बेटे की पार्थिव शरीर को जल्द ही भारत मंगवाया जाए ताकि वह उसके आखिरी दर्शन कर सके। उन्होंने कहा कि उनके पूरे परिवार ने देश की सीमाओं पर रक्षा की है। जिन्होंने अपना पूरा जीवन देश को समर्पित किया है। ऐसे में आज उनके परिवार को भारत सरकार की मदद की जरूरत है। गुरकीरत सिंह वर्ष 2022 में बीटेक की पढ़ाई के लिए इंग्लैंड के वॉर्सेस्टर गया था।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story