डीसी व एसपी ने किया जुलाना अनाज मंडी का दौरा
जींद, 07 अप्रैल (हि.स.)। डीसी मोहम्मद इमरान रजा व पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने मंगलवार को जुलाना की नई अनाज मंडी का दौरा कर रबी सीजन 2026-27 के लिए गेहूं और सरसों की खरीद प्रक्रिया का संयुक्त रूप से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने किसानों से भी बातचीत की और उन द्वारा रखी गई मांगों के बारे में जानकारी ली। किसानों ने डीसी को आश्वस्त किया कि फसल खरीद कार्य में प्रशासन व किसानों का पूरा सहयोग करेंगे। डीसी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि किसानों के लिए दी जाने वाली जरूरी सुविधाओं के लिए किसी प्रकार की कोई कोर कसर बाकी न रहे। इस दौरान उनके साथ जुलाना के एसडीएम होशियार सिंह, डीआरओ राजकुमार, डीएफएससी राजेश कुमार आर्य, नायब तहसीलदार सिराज खान, सचिव कोमिला, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मनोज कुमार, मंडी प्रधान पवन लाठर, सतीश कुमार के अलावा आढ़ती तथा किसान उपस्थित रहे। डीसी ने मंडी में किसानों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, फसल सत्यापन प्रक्रिया, बिजली, पानी, साफ.-सफाई और बायोमैट्रिक प्रणाली सहित सभी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की।
डीसी ने कहा कि मंडियों में खाद्यान की खरीद का कार्य राज्य खरीद एजेंसी एफसीआई और हरियाणा वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों के लिए सभी प्रकार की जरूरी सुविधाएं प्रदान की गई है। राज्य सरकार की हिदायतों अनुसार मंडियों में खरीद प्रक्रिया के दौरान किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गेहूं में नमी की मात्रा ज्यादा है। इसलिए किसान निर्धारित नमी की मात्रा को मंडी में लाएं ताकि गेहूं की खरीद व उठान का कार्य साथ-साथ हो सके।
इस दौरान उन्होंने मौके पर ही तोल, गेहूं में नमी की मात्रा तथा गेट पास प्रणाली को प्रकिया को देखा। उन्होंने बताया कि रबी खरीद सीजन 2026 के दौरान किसानों को सुविधा प्रदान करने, समय की बचत करने तथा खरीद प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विभिन्न व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसल को ट्रैक्टर ट्राली के अतिरिक्त अन्य पारंपरिक साधनों जैसे बैलगाड़ी आदि के माध्यम से भी मंडी में ला सकते हैं। यदि ट्रैक्टर ट्राली पर नंबर प्लेट उपलब्ध नहीं है तो किसान ट्रैक्टर पर पेंट द्वारा ट्रैक्टर का नंबर लिख कर अथवा कागज, पेपर स्टीकर पर पंजीकरण संख्या अंकित कर मंडी में फसल ला सकता है। उ
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

