दंपति ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

WhatsApp Channel Join Now

रोहतक, 19 जून (हि.स.)। पुरानी सब्जी मंडी थाना के अंतर्गत डेयरी मोहल्ला स्थित एक घर में दंपति द्वारा जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवो को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। डीएसपी व एफएसएल की टीम ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर परिजनों से इस बारे में पता किया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम को डेयरी मोहल्ला निवासी राजीव व उसकी पत्नी शिवानी ने घर में जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि पति व पत्नी में काफी समय से विवाद चल रहा था और शिवानी अपने मायके दिल्ली में बच्चों के साथ रह रही थी। पति व पत्नी में विवाद खत्म करने के लिए हर शिवानी आज दिल्ली से अपनी ससुराल डेयरी मोहल्ला में आई थी और इस दौरान दोनो ने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज दिया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

----------

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल

Share this story