हिसार : बरवाला में अवैध कॉलोनी में बने निर्माण कार्य को जेसीबी से किया ध्वस्त

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : बरवाला में अवैध कॉलोनी में बने निर्माण कार्य को जेसीबी से किया ध्वस्त


किसी अवैध कॉलोनी में प्लाट वगैरह खरीद कर अपनी जमा पूंजी का निवेश न करें

: दिनेश

हिसार, 10 जून (हि.स.)। जिला नगर योजनाकार विभाग ने बरवाला में दौलतपुर मार्ग

पर स्थित एक अवैध कॉलोनी में बने निर्माण कार्य को जेसीबी चलाकर ध्वस्त कर दिया गया

है। यह कार्रवाई डीटीपी दिनेश कुमार के नेतृत्व में की गई और ड्यूटी मजिस्ट्रेट के

रूप में खंड कृषि अधिकारी श्याम बिहारी मौजूद रहे। किसी अप्रिय घटना के बचाव के लिए

मौके पर काफी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

डीटीपी दिनेश कुमार ने बुधवार काे बताया कि दौलतपुर मार्ग पर लगभग पांच-छह एकड़ में एक

अवैध कॉलोनी में बने निर्माण कार्य, भरी हुई नीवों व कच्ची पक्की सड़कों को जेसीबी

से तहस नहस किया गया। इस कार्रवाई के दौरान किसी ने भी ऐतराज वगैरह नहीं किया। इस संबंध

में कॉलोनाइजरों को नोटिस वगैरह दिए गए थे परंतु ये कॉलोनाइजर अपनी हरकतों से बाज नहीं

आए और इस अवैध कॉलोनी में अपना निर्माण कार्य जारी रखा। इससे पूर्व भी इसी अवैध कॉलोनी

में जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा कई बार जेसीबी चला कर भरी हुई नीवों, कच्ची पक्की

सड़कों को क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। डीटीपी दिनेश कुमार ने लोगों से अपील की कि

वो कालोनाइजरों के लोभ लुभावने झांसो में ना आए और किसी अवैध कॉलोनी में प्लाट वगैरह

खरीद कर अपनी मेहनत से कमाई गई जमा पूंजी का निवेश ना करें। किसी अवैध कॉलोनी कटने

की सूचना तुरंत जिला नगर योजनाकार विभाग को दे ताकि अवैध कालोनी काटने वाले कालोनाइजरों

के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा कार्रवाई की जा सके। इस अवसर पर जेई अमन भी

मौजूद रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story