हिसार : सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में जिले के 4059 विद्यार्थियों ने लिया भाग

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता में जिले के 4059 विद्यार्थियों ने लिया भाग


ब्लॉक स्तर पर छह ब्लॉकों में आयोजित हुई प्रतियोगिता

विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना उद्देश्य

हिसार, 14 अक्टूबर (हि.स.)। जिले में सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता

2026-27 के दूसरे चरण का आयोजन बुधवार को ब्लॉक स्तर पर किया गया। प्रतियोगिता में

जिले के छह ब्लॉकों से कुल 4059 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के माध्यम

से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर जिम्मेदार

नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया।

पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत जिला

शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आदमपुर, अग्रोहा, बरवाला,

हिसार-1, हिसार-2 और उकलाना ब्लॉक के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर प्रतियोगिता करवाई

गई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारियों और प्रश्नपत्र प्राप्त करने वाले

अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई थीं।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व, निर्धारित

गति सीमा, यातायात संकेतों तथा सड़क पर सुरक्षित व्यवहार से जुड़े नियमों की जानकारी

दी गई। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में छोटी उम्र से ही सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी

विकसित करना और उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है।

एसपी सिद्धांत जैन ने आमजन से अपील की कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए

सभी नागरिक यातायात नियमों का पालन करें। दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया

वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें। निर्धारित गति सीमा का ध्यान रखें

और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें। उन्होंने अभिभावकों से भी स्वयं

यातायात नियमों का पालन कर बच्चों के सामने उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

760910 Articles

Share this story