सिरसा: सरकार के खिलाफ आढ़तियों ने दिया धरना, इनेलो का समर्थन

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: सरकार के खिलाफ आढ़तियों ने दिया धरना, इनेलो का समर्थन


सिरसा, 09 अप्रैल (हि.स.)। सिरसा जिले के रानियां मार्केट कमेटी कार्यालय के बाहर गुरुवार को आढ़तियों ने धरना दिया और फसल खरीद को लेकर लागू किए गए नियमों का विरोध करते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आढ़तियों ने कहा कि सरकार ने इस बार फसल खरीद के लिए जिन नियमों का प्रावधान किया है, वे किसानों और आढतियों को बर्बाद करने वाले हैं।

आढ़तियों के धरने को समर्थन देते हुए इनेलो के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा ने कहा कि कि मौजूदा भाजपा शासन में किसानों द्वारा मंडी में लाई जा रही गेहूं की फसल में नमी का हवाला देकर व चमक के नाम पर गेहूं की कटौती कर रहे हैं जो किसानों के साथ अन्याय है। इनेलो जिलाध्यक्ष जस्सा ने कहा कि बायोमेट्रिक के नाम पर भी किसानों के साथ भद्दा मजाक किया जा रहा है जो पूरी तरह से निंदनीय है। इनेलो नेता ने कहा कि सरकार की ओर से किसानों व आढतियों पर लगाई गई गैर तार्किक शर्तों के कारण दोनों वर्गों को खासी दिक्कतें आ रही हैं मगर सरकार की ओर से अभी तक इन कानूनों को हटाने में कोई कदम नहीं उठाया गया है।

अग्रिशमन कर्मचारियों ने दिया धरना

हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन द्वारा दूसरे दिन गुरुवार को भी धरना दिया। इस धरने को नगर पालिका कर्मचारी संघ ने अपना समर्थन दिया। नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सोमपाल ने बताया कि फरीदाबाद में बीती 16 फरवरी को हुई आगजनी की घटना में आग बुझाने के दौरान दमकल कर्मचारी भवीचंद शर्मा तथा रणवीर सिंह की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। मृतक कर्मचारियों के आश्रितों को उचित मुआवजा व एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने जैसी मांगों को लेकर फायर कर्मचारी हड़ताल पर हैं, लेकिन अभी तक सरकार की ओर से मृतक कर्मचारियों के परिजनों को कोई मदद नहीं दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story