जींद : पानी की टंकी तोडऩे पर रेलवे रोड पर दुकानदारों ने लगाया जाम

WhatsApp Channel Join Now
जींद : पानी की टंकी तोडऩे पर रेलवे रोड पर दुकानदारों ने लगाया जाम


जींद, 24 मार्च (हि.स.)। नरवाना के रेलवे रोड हुडा मार्केट के पास सोमवार देर रात को नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण बताते हुए पीने के पानी की टंकी तोड़ दी गई। इसके विरोध स्वरूप मंगलवार को स्थानीय दुकानदारों ने रेलवे रोड को जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदारों को समझा कर शांत किया और जाम खुलवाया।

नगर परिषद ने हुडा मार्केट के पास सोमवार रात एक पानी की टंकी जोकि काफी वर्षों से बनी हुई थी, उसको अतिक्रमण कह कर तोड़ दिया। मंगलवार जब दुकानदारों को पता चला तो उन्होंने विरोध स्वरूप पूरी मार्केट ने रोड को बंद कर दिया। जाम लगने की सूचना मिलने पर सिटी थाना प्रभारी आत्माराम ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए नगर परिषद अधिकारियों से बातचीत की तो पता चला कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है। जिसको लेकर सिटी थाना प्रभारी आत्माराम ने दुकानदारों को जल्द ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आशुतोष शर्मा, कैलाश सिंगला ने सभी दुकानदारों से मिल कर पैसे इक_े करके तुरंत ईंट, रेता, बजरी मंगा कर तोड़ी गई टंकी का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया। पार्षद आशुतोष शर्मा ने कहा कि एक और जहां लोग गर्मी में पानी की छबील लगते हैं वहीं दूसरी ओर नगर परिषद नरवाना पानी की टंकी को तुड़वाने का काम करती है। जो की असहनीय है। उन्होंने कहा कि यदि निकट भविष्य में इस तरह के अनैतिक कार्य नगर परिषद करती है तो वो नरवाना की जनता के साथ सदैव खड़े हैं। फिलहाल पानी की टंकी का निर्माण कार्य शुरू करवा दिया गया है लेकिन यह पानी की टंकी किसने गिरवाई, यह एक सवालिया निशान है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story