हिसार में पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े ठगी, 2550 रुपये का पेट्रोल भरवाकर फरार हुआ कार चालक

WhatsApp Channel Join Now
हिसार में पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े ठगी, 2550 रुपये का पेट्रोल भरवाकर फरार हुआ कार चालक


रोकने दौड़ा सेल्समैन, बाल-बाल बची जान, बिना नंबर की स्विफ्ट सीसीटीवी में

कैद

हिसार, 07 अगस्त (हि.स.)। हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तलवंडी राणा

गांव स्थित इंडियन ऑयल के शांति फ्यूल्स पेट्रोल पंप पर शुक्रवार दोपहर दिनदहाड़े ठगी

की वारदात सामने आई। एक शातिर कार चालक 2550 रुपये का पेट्रोल भरवाने के बाद भुगतान

किए बिना ही तेज रफ्तार से फरार हो गया। कार को रोकने के प्रयास में सेल्समैन भी उसके

पीछे दौड़ा, लेकिन चालक मौके से भाग निकला। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी

कैमरों में रिकॉर्ड हो गई।

पेट्रोल पंप संचालक अभिजीत ने बताया कि दोपहर के समय सफेद रंग की एक स्विफ्ट

कार पंप पर पहुंची। चालक ने सामान्य ग्राहक की तरह टंकी फुल करने के लिए कहा। सेल्समैन

ने 2550 रुपये का पेट्रोल भर दिया। जैसे ही भुगतान मांगा गया, चालक ने अचानक कार दौड़ा

दी और बिना पैसे दिए फरार हो गया।

चालक को रोकने के लिए सेल्समैन ने तत्काल कार के पीछे दौड़ लगाई, लेकिन तेज

रफ्तार के कारण वह उसे रोक नहीं सका। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ

और सेल्समैन सुरक्षित बच गया।

घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच करने पर पता चला कि कार पर कोई नंबर प्लेट

नहीं लगी थी, जबकि शीशों पर ब्लैक फिल्म चढ़ी हुई थी। प्रारंभिक जांच में सामने आया

कि पेट्रोल भरते समय सेल्समैन का ध्यान इस ओर नहीं गया कि वाहन बिना नंबर का था।

वारदात की सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप संचालक ने सदर थाना पुलिस को लिखित शिकायत

सौंप दी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस आसपास के मार्गों और अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है ताकि आरोपी की पहचान

कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story