जींद : हेरोइन सहित एक गिरफ्तार, नशा नेटवर्क के बारे में की जा रही पूछताछ
जींंद, 12 जून (हि.स.)। पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपराध शाखा सफीदों की टीम ने 21 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) सहित एक आरोपित को शुक्रवार काे गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार नशा तस्कर से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
अपराध शाखा सफीदों के प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने बताया कि उनकी एक टीम बस अड्डा खोखरी के निकट गश्त करर रही थी। तभी सूचना मिली कि गांव बोहतवाला निवासी सुखजिंद्र, जो नशीले पदार्थों की तस्करी करता है और गांव खोखरी से बोहतवाला की ओर जा रहा है। सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए एक युवक को काबू कर लिया गया। आरोपित की नियमानुसार तलाशी लेने पर उसकी पहनी कैपरी की जेब से एक पॉलिथीन बरामद हुआ। जिसमें हेरोइन (चिट्टा) पाया गया। जिसका नियमानुसार वजन करने पर कुल 21 ग्राम हेरोइन पाया गया। बरामद नशीले पदार्थ को नियमानुसार कब्जा में ले सुखजिंदर के खिलाफ सदर थाना सफीदों पुलिस ने नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित से नशा नेटवर्क के बारे में पूछताछ कर रही है।
अपराध शाखा सफीदों के प्रभारी उप निरीक्षक राधेश्याम ने कहा कि पुलिस की आमजन से अपील करती है कि नशा तस्करी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णत: गोपनीय रखी जाएगी। नशा मुक्त समाज के निर्माण में पुलिस और जनता की साझेदारी आवश्यक है।
हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

