हिसार पुलिस ने अफीम व कार सहित आरोपी को पकड़ा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार पुलिस ने अफीम व कार सहित आरोपी को पकड़ा


हिसार, 31 जुलाई (हि.स.)। सीआईए टीम ने एक आरोपी

को एक किलो 160 ग्राम अफीम सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले में प्रयुक्त

एक टाटा टियागो कार भी कब्जे में ली है।

सीआईए प्रभारी पीएसआई कर्ण सिंह ने शुक्रवार काे बताया कि

उनकी टीम के उप निरीक्षक विजय सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त, अपराध नियंत्रण एवं नशा

तस्करों की धरपकड़ के संबंध में हरिकोट बस स्टेंड क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान

सूचना मिली कि एक युवक कार में बैठा है और उसके पास मादक पदार्थ है।

सूचना के बाद पुलिस

ने तुरंत कार्रवाई की और टाटा टियागो कार में बैठे युवक को काबू कर तलाशी ली। तलाशी

के दौरान आरोपी के कब्जे से एक किलो 160 ग्राम अफीम बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान

मंगाली सुरतिया निवासी राहुल के रूप में हुई है। उस पर आजाद नगर थाना में केस दर्ज

कर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story