जींद : 197 किलोग्राम अवैध पटाखों सहित एक गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
जींद : 197 किलोग्राम अवैध पटाखों सहित एक गिरफ्तार


जींद, 04 नवंबर (हि.स.)। थाना शहर जींद पुलिस ने 197 किलोग्राम अवैध पटाखों सहित एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित पटाखों से संबंधित कोई वैध लाइसेंस पेश नही कर सका। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

थाना शहर के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम मुख्य सिपाही संतराज के नेतृत्व में सब्जी मंडी के पास गश्त कर रही थी। तभी सूचना मिली कि कृष्णा कालोनी निवासी परिक्षु गुप्ता अवैध पटाखों का भंडारण किए हुए है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

दुकान में रखे पटाखे के बारे में पूछताछ की तो परीक्षु गुप्ता ने अपनी मलकीत बताया पुलिस द्वारा दुकान से कुल 11 कट्टे प्लास्टिक तथा पांच गत्ता पेटी बरामद की। इनमें फिरकी, फुलझड़ी, अनार बम एवं बुलेट बम थे। जिनका वजन करने पर कुल वजन 197 किलोग्राम हुआ। आरोपित पटाखों संबंधी कोई वैध लाइसेंस पेश नहीं कर सका। बरामद पटाखों को सील कर लिया गया। पुलिस ने परीक्षु गुप्ता के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत थाना शहर जींद में मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता राजेश कुमार ने कहा कि जींद पुलिस की आमजन से अपील है कि पटाखों एवं विस्फोटक सामग्री का भंडारण और बिक्री केवल निर्धारित नियमों एवं वैध लाइसेंस के अनुसार ही करें। अवैध रूप से पटाखे रखने या बेचने से जनसुरक्षा को गंभीर खतरा हो सकता है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772113 Articles

Share this story