जींद : वाहन की टक्कर से बाइक सवार रैपिडो कर्मी की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : वाहन की टक्कर से बाइक सवार रैपिडो कर्मी की मौत


जींद, 20 मई (हि.स.)। गांव बनियाखेड़ा के निकट जम्मू-कटडा नेशनल हाइवे पुल अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने बुधवार को मृतक के शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने ने मृतक के पिता की शिकायत पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव बरहाखुर्द निवासी अंकित (22) चंडीगढ़ रैपिडो कंपनी में काम करता था। वह नेशनल हाईवे 152डी के रास्ते बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। जब वह जम्मू-कटडा नेशनल हाइवे पुल के पास पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। मृतक अंकित के पिता भोलाराम की शिकायत पर पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सांैप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story