जींद: दो बाइक की भिड़त में एक की मौत

WhatsApp Channel Join Now

जींद, 14 अप्रैल (हि.स.)। गांव खरकरामजी के निकट मंगलवार को ग्रीन फिल्ड नेशनल हाईवे पर दो बाइको के बीच हुई भिड़त मे एक बाइक सवार की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव धडौली निवासी जयपाल (40), मंगलवार को सुबह गांव से ग्रीन फिल्ड नेशनल हाईवे से बाइक पर सवार होकर शहर आ रहा था। गांव खरकरामजी के निकट रांग साइड से आ रहे रेहड़ी जुड़े बाइक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें जयपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने जयपाल को नागरिक हस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया।

मृतक के भाई शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका भाई सिक्योरटी में काम करता था। वह कार्यवश घर से जींद के लिए निकला था। रास्ते में हादसा हो गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और फरार हुए दूसरे बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना की जांच अधिकारी सुशीला ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story