जींद : दो कारों की भिड़ंत में एक कार चालक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : दो कारों की भिड़ंत में एक कार चालक की मौत


जींद, 26 मार्च (हि.स.)। गांव गुलकनी के निकट बुधवार रात जींद-हांसी मार्ग पर दो कारों के बीच हुई भिडंत में एक कार चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर फरार दूसरी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रिषी नगर हिसार निवासी दलीप सिंह अपनी कार में सवार हो कर जींद की तरफ आ रहा था। गांव गुलकनी के निकट सामने से आ रही ब्रेजा गाड़ी ने उसकी कार को टक्कर मार दी। जिसमें दलीप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर दूसरा गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा गंभीर रूप से घायल दलीप को नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देख पीजीआईएमएस रोहतक रेफर कर दिया। परिजन उसे हिसार के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान दलीप की मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे संदीप की शिकायत पर फरार ब्रेजा गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सदर थाना के जांच अधिकारी संदीप कुमार ने बताया की दो कारों की भिड़ंत में एक व्यक्ति की हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story