जींद : कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

WhatsApp Channel Join Now
जींद : कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत


जींद, 29 नवंबर (हि.स.)। गांव शाहपुर के निकट शुक्रवार रात को जींद-कैथल मार्ग पर कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस ने मृतक के शव का शनिवार को नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई की शिकायत पर कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गांव डाहौला निवासी 25 वर्षीय संदीप बाइक पर सवार होकर जींद से बाइक पर सवार होकर अपने गांव जा रहा था। गांव शाहपुर सने निकलते ही सामने से आ रहे तेजरफ्तार कंटेनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। संदीप के पीछे चल रहे उसके चचरे भाई ने राहगीरों के सहयोग से उसे नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालातों का जायजा लिया। सदर थाना पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई विनोद की शिकायत पर कंटेनर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करा परिजनो को सौंप दिया है। सदर थाना के जांच अधिकारी टिंकू सिंह ने बताया कि मृतक खेती बाड़ी करता था। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विजेंद्र मराठा

Share this story