सिरसा: दस नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये के मादक पदार्थ बरामद

WhatsApp Channel Join Now
सिरसा: दस नशा तस्कर गिरफ्तार, लाखों रुपये के मादक पदार्थ बरामद


सिरसा, 25 जुलाई (हि.स.)। पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए जिले क्षेत्र से दस तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये के मादक पदार्थ बरामद किए गए हैं। सीआईए सिरसा प्रभारी ने शनिवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान सिरसा शहर क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जो कि पुलिस की गाड़ी को देखकर वापस मुडक़र भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे रोका और तलाशी ली तो उसके कब्जे से दस ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान सिरसा निवासी राजपाल के रूप में हुई।

इसके अलावा पुलिस ने गांव देसूजोधा क्षेत्र से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से छह ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपियों की पहचान कुलविंदर सिंह, सुखप्रीत सिंह, लवप्रीत सिंह, सरदुल सिंह व गगनदीप सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने परकुलविंदर के खिलाफ विभिन्न थानों में आठ अभियोग दर्ज पाए गए हैं जिनमें से छह नशा तस्करी के हैं। सीआईए डबवाली पुलिस टीम ने गांव घुकांवाली से आरोपी हरमेश को छह ग्राम हेरोइन सहित काबू किया है। एएनसी स्टाफ डबवाली पुलिस ने गांव कालुआना क्षेत्र से पवन कुमार व जगदीश को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन पकड़ी है। सीआईए डबवाली पुलिस ने गांव पन्नीवाला मोटा कार सवार एक व्यक्ति को पांच हजार नशीली प्रतिबंधित गोलियों के साथ काबू किया है। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई। आरोपियों के खिलाफ संबंधित पुलिस थानों में अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story