सिरसा: पानी की डिग्गी में डूबने से किशोर की मौत

WhatsApp Channel Join Now

सिरसा, 02 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के डबवाली कस्बा क्षेत्र में खेत में बनी पानी की डिग्गी में डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव गंगा निवासी विकास के रूप में हुई है जो कि 11वीं कक्षा का छात्र था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि विकास अपने चाचा के साथ शुक्रवार को खेत में काम करने गया था। खेत में बनी पानी की डिग्गी से पानी निकालने के लिए विकास नीचे उतरा। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह डिग्गी मेेंं जा गिरा। पानी अधिक गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका और डूबने से उसकी मौत हो गई।

उधर, पुलिस ने माइनर से एक महिला का शव बरामद किया है। पुलिस के अनुसार ग्रामीणों ने सूचना दी कि सिरसा माइनर में एक शव पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मृतक महिला की पहचान की कोशिश कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / Dinesh Chand Sharma

Share this story