हिसार : जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में हरियाणा ने क्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
हिसार, 27 मई (हि.स.)। 76वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल
चैंपियनशिप का आयोजन बास्केटबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया और पांडुचेरी बास्केटबॉल एसोसिएशन
के तत्वावधान में किया जा रहा है। यह आयोजन 29 मई तक चलेगा।
हरियाणा बास्केटबॉल संघ के अध्यक्ष अजय श्योराण
ने बुधवार काे बताया कि लड़कों के वर्ग में शिवम (पानीपत), सागर, प्रिंस (सोनीपत), रुद्र (कुरुक्षेत्र),
अंशु खायरा (महेंद्रगढ़), अजय (हिसार), सचिन (हिसार), राहुल (हिसार), मंयक (पानीपत),
अनुज (करनाल), मोनित (सोनीपत) और शौर्यवीर (फरीदाबाद) भाग ले रहे हैं। विनय श्योराण
चीफ कोच, जगबीर सिंह सहायक कोच एवं कुलवंत सिंह टीम मैनेजर के रूप में टीम के साथ नियुक्त
किए गए हैं।
लड़कियों के वर्ग टीम में आयना (हिसार), अदा
(हिसार), सारिका (हिसार), रीत (हिसार), जाह्नवी श्योराण (हिसार ), अंशिका (सिरसा),
वैष्नवी (सोनीपत), मिराह (गुरुग्राम), गरिमा (पानीपत), कनिका (सोनीपत), वंशिका (जींद)
और तनु (जींद) शामिल हैं। जगत नेहरा चीफ कोच, अनिल सिहाग सहायक कोच और इकबालजीत कौर
को टीम मैनेजर नियुक्त किया गया है।
श्रीपाल सिंह, महासचिव, हरियाणा बास्केटबॉल संघ
के अनुसार लड़कों के वर्ग में हरियाणा की टीम ने कर्नाटक की टीम को 94-68 से परास्त
किया और राजस्थान की टीम को 80-71 से शिकस्त दी। एक अन्य मैच में पंजाब की टीम को
108-87 से पराजित कर क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए स्थान बनाया। लड़कियों के वर्ग के
मैचों में हरियाणा ने छत्तीसगढ़ को 67-53 से पराजित किया और पंजाब को 68-63 से शिकस्त
देकर जीत हासिल कर क्वार्टर फाइनल मुकाबले के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया।
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

