नूंह: सिकरावा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ चौपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने की शिरकत

WhatsApp Channel Join Now
नूंह: सिकरावा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ चौपाल में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने की शिरकत


नूंह, 19 नवंबर (हि.स.)। नूंह जिले के पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र के गांव सिकरावा में जिला कांग्रेस कमेटी नूंह की ओर से ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत गुरुवार काे चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री कृष्णा तीरथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक शहीदा खान ने की, जबकि आयोजन की जिम्मेदारी ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक मलिक ने संभाली।

चौपाल के दौरान ग्रामीणों को मतदाता सूची से कथित रूप से गलत तरीके से नाम काटे जाने के मुद्दे पर जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें अपने मताधिकार के प्रति जागरूक करते हुए बताया गया कि यदि किसी मतदाता का नाम सूची से कट जाता है तो उसे दोबारा जुड़वाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन किया जा सकता है। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में प्रत्येक नागरिक का वोट महत्वपूर्ण है। मताधिकार की सुरक्षा और मतदाता सूची में अपना नाम सुनिश्चित करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने अभियान के माध्यम से गांव-गांव तक पहुंचकर लोगों को जागरूक करने की बात कही। जिला कांग्रेस अध्यक्ष शहीदा खान ने कहा कि कांग्रेस का संकल्प है कि गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचकर प्रत्येक नागरिक को उसके वोट के अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए मताधिकार से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से आवाज उठाई जाएगी, क्योंकि वोट की ताकत ही लोकतंत्र की असली ताकत है।

कार्यक्रम में पूर्व प्रत्याशी हाजी अख्तर हुसैन, हाजी सुबराती खान, यूथ अध्यक्ष मुबीन तेड, मकसूद सिकरावा, साहब खान पटवारी, ब्लॉक अध्यक्ष रामकरण, जमशेद खान व सैफुल्लाह खान, इंटैक जिलाध्यक्ष आसिफ, इरशाद चेयरमैन, आरिफ लुहिंगा, इम्तियाज अली, हाजी खुर्शीद, हासिम गंगवानी, अंजुम पार्षद, हाजी अब्बास जयसिंहपुर, शाकिर खान, लियाकत अली, तौसीफ खान, रफीक चेयरमैन, उस्मान गंगवानी, महमूदा चेयरमैन, रत्ती प्रधान, खुर्शीद खान और मास्टर नूरुद्दीन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को मतदाता सूची में अपने नाम की स्थिति जांचने और मताधिकार के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

779687 Articles

Share this story