सोनीपत निकाय चुनाव में कमल के फूल को जिताने का संकल्प लें: बड़ौली
- सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन
को प्राथमिकता दी है: कृष्ण लाल पंवार
सोनीपत, 16 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा
प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने गुरुवार को सोनीपत स्थित पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं
की बैठक लेकर निकाय चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रम,
चुनावी रणनीति और बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओँ की भूमिका पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने भी कार्यकर्ताओँ को संबोधित किया। बैठक में जिला अध्यक्ष
अशोक भारद्वाज, विधायक पवन खरखौदा, विधायक निखिल मदान, निवर्तमान मेयर राजीव जैन, कविता
जैन नीरज कुमार ठरु आदि पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मोहन
लाल बड़ौली ने कहा कि संगठन ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओँ की मेहनत
से ही लगातार चुनावी सफलता मिलती रही है।
कार्यकर्ताओं से कहा गया कि
वे बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत बनाएं तथा दिन-रात मेहनत कर चुनावी तैयारी तेज करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव केवल प्रत्याशी का नहीं बल्कि पूरे संगठन का संयुक्त
प्रयास होता है, इसलिए सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर मैदान में उतरें। प्रदेश में बिना
भेदभाव विकास कार्य जारी हैं और गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने
का प्रयास किया जा रहा है। कार्यकर्ताओँ को निर्देश दिए गए कि वे नियमित रूप से लोगोँ
से मिलें और सरकार की योजनाओँ की जानकारी दें।
कृष्ण
लाल पंवार ने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता और सुशासन को प्राथमिकता दी है। जनहित योजनाओँ
के प्रभावी क्रियान्वयन से लोगों को सीधा लाभ मिला है। उन्होंने भरोसा जताया कि निकाय
चुनाव में जनता का समर्थन पार्टी को मिलेगा। जिला अध्यक्ष अशोक भारद्वाज ने कहा कि
अनुशासन, समर्पण और एकजुटता से कार्य करने पर ऐतिहासिक जीत संभव है। सभी पदाधिकारियों
को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाने और जनता से निरंतर सम्पर्क बनाए रखने के
निर्देश दिए गए।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / नरेंद्र शर्मा परवाना

