हिसार : इंटनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा व कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा के बीच तलाक

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : इंटनेशनल बॉक्सर स्वीटी बूरा व कबड्डी टीम के पूर्व कप्तान दीपक हुड्डा के बीच तलाक


दोनों ने जिला अदालत में मौजूद रहकर आपसी सहमति

से लिया तलाक

हिसार, 11 अप्रैल (हि.स.)। हिसार निवासी विश्व चैंपियन बॉक्सर स्वीटी बूरा एवं उनके पति इंडियन कबड्डी टीम के पूर्व कैप्टन

दीपक हुड्डा के बीच तलाक हो गया है। यहां की अदालत में दोनों ने आपसी सहमति से अलग

होने का फैसला लिया।

स्वीटी बूरा के वकील सुनील तिवारी ने शनिवार

को बताया कि तलाक पर फैसले के समय दोनों कोर्ट में ही मौजूद थे। स्वीटी ने कोर्ट में

कहा कि अब उनका दीपक हुड्डा के साथ रहना संभव नहीं है, वहीं, दीपक ने मामले में कोई

टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

हालांकि, तलाक से पहले स्वीटी ने भरण-पोषण के

लिए 50 लाख रुपए गुजारा भत्ता और 1.50 लाख रुपए मासिक खर्च की मांग भी रखी थी। मगर,

दोनों के बीच बिना किसी कंपनसेशन के आपसी सहमति से यह तलाक हुआ।

दोनों की शादी वर्ष 2022 में हुई थी, लेकिन फरवरी

2025 में रिश्तों में खटास आ गई। दोनों के बीच गंभीर आरोप-प्रत्यारोप लगे थे। स्वीटी

बूरा ने दीपक हुड्डा पर दहेज प्रताड़ना, मारपीट, पासपोर्ट छीनने और मानसिक उत्पीड़न

जैसे आरोप लगाए थे। उन्होंने जान से मारने की कोशिश तक का आरोप लगाया था। विवाद इतना

बढ़ गया था कि दोनों के बीच महिला थाने में हाथापाई भी हो गई थी। इन आरोपों के आधार

पर हिसार के महिला थाने में केस दर्ज किया गया था। मगर, अब तलाक फैसले के साथ ही लंबे

समय से चल रहा विवाद भी खत्म हो गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story