हिसार : लुवास्ता कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, शपथ ग्रहण समारोह आयाेजित

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : लुवास्ता कार्यकारिणी निर्विरोध निर्वाचित, शपथ ग्रहण समारोह आयाेजित


हिसार, 01 मई (हि.स.)। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा

एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास), में अध्यापक संघ ‘लुवास्ता’ के लिए विभिन्न पदों

के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। सभी पदों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध निर्वाचन

संगठन में आपसी सहमति, एकजुटता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण का प्रतीक है।

घोषित परिणामों के अनुसार डॉ. अमित पूनिया को

अध्यक्ष, डॉ. गौरव गुप्ता को उपाध्यक्ष, डॉ. सतीश जांगड़ा को महासचिव, डॉ. रचना को

संयुक्त सचिव तथा डॉ. कनिष्ठ बत्रा को कोषाध्यक्ष पद के लिए निर्विरोध चुना गया है।

इसके अतिरिक्त कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में डॉ. तेज प्रकाश, डॉ. वंदना चौधरी, डॉ.

सुशील कुमार, डॉ. नरेंद्र कुमार, डॉ. जसमेर एवं डॉ. ज्योत्सना का भी निर्विरोध निर्वाचन

हुआ है।

इस अवसर पर लुवास्ता के वरिष्ठ शिक्षकगणों ने

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का स्वागत करते हुए सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। निवर्तमान

प्रधान डॉ. अशोक मलिक ने भी नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त

किया कि यह टीम संगठन के कार्यों को नई दिशा देगी और उन्हें और अधिक प्रभावी ढंग से

आगे बढ़ाएगी।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

शुक्रवार को विश्वविद्यालय के पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन विभाग के कॉन्फ्रेंस हॉल में

आयोजित किया गया। इस अवसर पर रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. डीएस बिढान ने सभी पदाधिकारियों को

पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उन्होंने सफलतापूर्वक चुनाव संपन्न कराने में सहयोग

देने के लिए सहायक रिटर्निंग अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार एवं डॉ. परवीन कुमार सहित अपनी

टीम का आभार भी व्यक्त किया।

समारोह में उपस्थित संकाय सदस्यों ने नवनिर्वाचित

कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को और अधिक सशक्त

बनाएगी तथा विश्वविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक वातावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण

भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. अमित पूनिया ने सभी लुवास्ता सदस्यों

का आभार व्यक्त करते हुए आश्वासन दिया कि कार्यकारिणी अपने सदस्यों के हितों की रक्षा

एवं विश्वविद्यालय की प्रगति के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story