नूंह में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

WhatsApp Channel Join Now
नूंह में 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार


नूंह, 12 अक्टूबर (हि.स.)। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नूंह जिले के थाना अकेड़ा में तैनात सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) अशोक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक मामले से शिकायतकर्ता और उसकी पत्नी का नाम निकलवाने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। एसवी एंड एसीबी गुरुग्राम की टीम ने शिकायत के आधार पर जाल बिछाकर यह कार्रवाई की।

ब्यूरो के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि शिकायतकर्ता ने एसवी एंड एसीबी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि थाना अकेड़ा में तैनात एएसआई अशोक ने संबंधित केस से उसका और उसकी पत्नी का नाम निकलवाने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के आधार पर ब्यूरो की टीम ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को पकड़ने की योजना बनाई।

एसवी एंड एसीबी गुरुग्राम की टीम ने इंस्पेक्टर संत राम के नेतृत्व में जाल बिछाया। इस दौरान एएसआई अशोक को कथित तौर पर 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया। कार्रवाई के बाद आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। इस मामले में पुलिस थाना एसवी एंड एसीबी, गुरुग्राम में मामला दर्ज किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल मोहानिया

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

759690 Articles

Share this story