हिसार : लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सड़क निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : लोक निर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने सड़क निर्माण कार्य का किया औचक निरीक्षण


बोले, अनियमितता पाई गई तो संबंधित के खिलाफ

सख्त कार्रवाई की जाएगी

हिसार, 22 मार्च (हि.स.)। लोक निर्माण एवं जन

स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने रविवार को खरकड़ी से खोखा तक चल रहे

सड़क निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण

सामग्री की गुणवत्ता की बारीकी से जांच की और संबंधित अधिकारियों को निगरानी को लेकर

आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि विकास कार्यों

में किसी भी प्रकार की लापरवाही या घटिया सामग्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने

अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्यों में केवल उच्च गुणवत्ता वाली

सामग्री का ही उपयोग सुनिश्चित किया जाए, ताकि सड़कों की मजबूती और दीर्घकालिक टिकाऊपन

बना रहे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार प्रदेश में बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध कराने

के लिए प्रतिबद्ध है और इसमें गुणवत्ता सर्वोपरि है। यदि किसी स्तर पर अनियमितता पाई

जाती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story