हांसी : बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी करना पड़ रहा आंदोलन : कुमारी सैलजा

WhatsApp Channel Join Now
हांसी : बिजली-पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी करना पड़ रहा आंदोलन : कुमारी सैलजा


सांसद कुमारी सैलजा ने चानौत जल आंदोलन का किया समर्थन

हांसी, 04 जुलाई (हि.स.)। सिरसा लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस महासचिव कुमारी

सैलजा ने चानौत गांव पहुंचकर पिछले 50 दिनों से पीने के पानी के लिए धरने पर बैठे ग्रामीणों

से मुलाकात कर आंदोलन को अपना समर्थन दिया। इससे पूर्व ग्रामीणों द्वारा सांसद कुमारी

सैलजा को ट्रैक्टर पर बैठा कर धरनास्थल ले जाया गया।

कुमारी सैलजा ने शनिवार काे कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि आज भी लोगों को बिजली और पीने

के पानी जैसी मूलभूत सुविधा के लिए सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। भाजपा सरकार की नीतियों

के कारण जनता बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी संघर्ष करने को विवश

है। सरकार को जनहित के मुद्दों का समाधान करना चाहिए, लोगों को आंदोलन करने पर मजबूर

नहीं करना चाहिए।

सांसद ने कहा कि पीने के पानी के लिए संघर्ष करना किसी भी सभ्य समाज के लिए

अपमान की बात है। पिछले लगभग 12 वर्षों में भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर बड़े-बड़े

दावे किए, लेकिन गांवों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति लगातार खराब हुई है। धर्म

और भावनात्मक मुद्दों की राजनीति करने वाली सरकार जनता की वास्तविक समस्याओं से ध्यान

भटका रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा जनता के अधिकारों और मूलभूत सुविधाओं के लिए

संघर्ष करती रही है और आगे भी किसानों, ग्रामीणों तथा आम लोगों की आवाज मजबूती से उठाती

रहेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि गांव चानौत की पेयजल समस्या का तत्काल

समाधान किया जाए, ताकि लोगों को आंदोलन करने की नौबत न आए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि पहले ज्यादा पानी की समस्या थी और आज लोग एक-एक बूंद

के लिए तरस रहे हैं। लोग पानी के लिए धरने पर बैठे हैं और सरकार प्यास बुझाने के बजाय

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज कर रही है। अगर विकसित भारत देखना है तो यहां आकर देखो।

उन्होंने कहा कि लोगों की बात उठाना मीडिया और विपक्ष दोनों की जिम्मेदारी है। सरकार

को बीच का रास्ता निकालना चाहिए था, लेकिन वह लाठी के दम पर लोगों की आवाज को दबाना

चाहती है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story