हिसार : नगर निगम व अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल को रिटायर्ड कर्मचारी संघ का समर्थन

WhatsApp Channel Join Now

हिसार, 06 मई (हि.स.)। रिटायर्ड कर्मचारी संघ

की हिसार जिला इकाई ने नगर परिषद एवं अग्निशमन कर्मचारियों द्वारा अपनी मांगों को लेकर

की जा रही हड़ताल को अपना समर्थन देते हुए हर संघर्ष में पूरा साथ देने का आश्वासन

दिया है। संघ के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाखड़, सचिव नरेश

गौतम, राज्य उपप्रधान ओमप्रकाश सैनी व निर्मला देवी ने बुधवार काे कहा कि

सरकार इन आंदोलनरत कर्मचारियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करे ताकि प्रदेश में

चल रहा गतिरोध समाप्त हो सके।

संघ नेताओं ने कहा कि प्रदेश भर में पालिका, परिषद व

निगम कर्मचारी लम्बे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन सरकार

उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रही। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से आग्रह

किया कि वे राजहठ छोडक़र कर्मचारियों की मांगों को सकारात्मकता से निपटाये। सरकार के

कुछ उच्च अधिकारी मुख्यमंत्री को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाने की बजाये सरकार की

छवि धूमिल कर रहे हैं जबकि कर्मचारियों की मांगें पूरी तरह न्यायसंगत है।

संघ के जिला अध्यक्ष मनोहर लाल जाखड़, सचिव नरेश

गौतम, राज्य उपप्रधान ओमप्रकाश सैनी व निर्मला देवी ने आगे कहा कि सरकार को अधिकारियों

के बहकावे में न आकर कर्मचारी हितों की सेाचनी चाहिये। समय रहते कर्मचारियों की मांगों

पर ध्यान नहीं दिया गया तो प्रदेश में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। आम जनता

को इससे भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रिटायर्ड कर्मचारी संघ की हिसार

जिला इकाई ने सरकार को चेताया कि किसी भी विभाग के कर्मचारी अपने विभाग की रीढ़ की

हड्डी होते हैं। सरकार को अपनी हठधर्मिता को छोडक़र कर्मचारियों की सम्पूर्ण मांगें

मानने का काम करना चाहिये।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story