हरियाणा में दो हजार छात्र देंगे सुपर-100 की लेवल-2 परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now

-27 अप्रैल तक तीन चरणों में होगी परीक्षा

चंडीगढ़, 18 अप्रैल (हि.स.)। जेईई (संयुक्त प्रवेश परीक्षा) और नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कराने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित 'सुपर-100' योजना के तहत दूसरे चरण की प्रवेश परीक्षा आज रविवार से शुरू होगी। पहले बैच की परीक्षा 19 से 21 अप्रैल, दूसरे बैच की परीक्षा 22 से 24 अप्रैल और तीसरे बैच की परीक्षा 25 से 27 अप्रैल तक कुरक्षेत्र में होगी। प्रत्येक बैच में लगभग 700 छात्र शामिल रहेंगे।

पहले चरण की परीक्षा पास करने वाले कुल 2113 मेधावी छात्र कुरुक्षेत्र में होने वाली दूसरे चरण की परीक्षा में शामिल होंगे। इस बार 1092 लड़कियों और 1021 लड़कों ने लेवल-1 परीक्षा पास की है। हिसार, जींद, पानीपत और गुरुग्राम जिलों से सबसे ज्यादा छात्र इस परीक्षा में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा 650 से ज्यादा छात्रों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। सुपर-100 योजना के तहत चयनित 400 छात्रों को कुरुक्षेत्र स्थित सेंटर में दो साल तक फ्री कोचिंग दी जाएगी ताकि वे जेईई और नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकें।

पहला चरण

19 से 21 अप्रैल, कुल-749 छात्र

जिला विद्यार्थी हिसार 200

भिवानी 124

रेवाड़ी 110

फरीदाबाद 109

चरखी दादरी 069

महेंद्रगढ़ 057

पलवल 048

नूंह (मेवात) 032

------------

दूसरा चरण

22 से 24 अप्रैल, कुल-738 छात्र

जिला विद्यार्थी

जींद 159

पानीपत 151

सिरसा 140

फतेहाबाद 095

सोनीपत 089

रोहतक 054

झज्जर 050

----------

तीसरा चरण

25 से 27 अप्रैल, कुल-626 छात्र

जिला विद्यार्थी

गुरुग्राम 146

कैथल 134

करनाल 086

कुरुक्षेत्र 076

यमुनानगर 067

पंचकूला 063

अंबाला 054

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संजीव शर्मा

Share this story