हिसार जिला युवा भाजपा के अध्यक्ष बने सुनील चहल

WhatsApp Channel Join Now
हिसार जिला युवा भाजपा के अध्यक्ष बने सुनील चहल


ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़कर घर-घर तक पहुंचाएंगे भाजपा की

नीतियां : सुनील चहल

हिसार, 27 नवंबर (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में विस्तार करते हुए

गांव ढाणी चहल निवासी सुनील चहल को भाजपा युवा मोर्चा का हिसार जिला अध्यक्ष नियुक्त

किया है। युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अक्षित दहिया ने उनकी नियुक्ति की घोषणा की।

अपनी नियुक्ति पर सुनील चहल ने शुक्रवार काे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेशाध्यक्ष

डॉ. अर्चना गुप्ता, पार्टी प्रभारी स्मृति ईरानी, पूर्व मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, सह

प्रभारी भोला, संगठन मंत्री पवन राणा, जिला अध्यक्ष आशा खेदड़, युवा मोर्चा प्रदेश

अध्यक्ष अक्षित दहिया और जिला प्रभारी सुरेंद्र आर्य सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं

का आभार व्यक्त किया। सुनील चहल ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने उन्हें जो महत्वपूर्ण

जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे।

सुनील चहल लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। वह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं तथा चहल खाप के प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी

निभा चुके हैं। इसके अलावा विभिन्न युवा संगठनों में अध्यक्ष के तौर पर कार्य करने

का अनुभव भी उनके पास है। इससे पहले वह भाजपा युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी के

सदस्य के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और युवाओं के बीच सक्रियता

को देखते हुए पार्टी ने उन्हें हिसार जिले में युवा मोर्चा की कमान सौंपी है। उनकी

नियुक्ति से जिले में भाजपा युवा संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story