पानीपत: बहु से तंग आकर सास ससुर ने की आत्महत्या

WhatsApp Channel Join Now
पानीपत: बहु से तंग आकर सास ससुर ने की आत्महत्या


पानीपत, 10 मई (हि.स.)। पानीपत के गांव नारा में सास-ससुर ने अपनी बहू के व्यवहार, पहनावे और आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर सल्फास निकल कर आत्महत्या कर ली। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय राजेश और उनकी 44 वर्षीय पत्नी सुमन के रूप में हुई है। थाना मतलौड़ा पुलिस ने बहु व उसके माता पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इस घटना के बाद पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि बहु स्नेहा अक्सर अपनी सास सुमन के साथ बदतमीजी और मारपीट करती थी। इकलौता बेटा होने के बाद भी आशीष अपनी मां का साथ देने के बजाय अपनी पत्नी स्नेहा का ही साथ देता था। माता-पिता को बेटे का यह व्यवहार अंदर ही अंदर खाए जा रहा था। शनिवार दोपहर के बाद घर में फिर से इसी बात को लेकर काफी विवाद हुआ, जिसके बाद राजेश और सुमन ने मानसिक तनाव में आकर सल्फास की गोली निगल ली। तबीयत बिगड़ने पर दोनों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सुमन को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया। वहीं, राजेश की हालत बेहद गंभीर थी, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। रविवार सुबह इलाज के दौरान राजेश ने भी दम तोड़ दिया। मतलौड़ा थाना प्रभारी राजेश ने बताया कि रविवार को दोनों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए है। साथ ही परिजनों की शिकायत पर बहु स्नेेेहा व उसके माता,पिता के खिलाफ मामला दर्ज करके अगली कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अनिल वर्मा

Share this story