हिसार : ग्राहक पंचायत को डेढ़ साल के प्रयासों के बाद मिली सफलता

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : ग्राहक पंचायत को डेढ़ साल के प्रयासों के बाद मिली सफलता


फ्लाइट में अब 60 प्रतिशत सीट मुफ्त की चुन सकेंगे

ग्राहक

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के प्रयासों से मिला

अधिकार

हिसार, 19 मार्च (हि.स.)। अखिल भारतीय ग्राहक

पंचायत हरियाणा प्रांत के प्रयासों से आम ग्राहक को एयरलाइंस की सीट मुफ्त में चुनने

का अधिकार प्राप्त हो गया है।

ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री नवीन

जैन ने गुरुवार काे बताया कि हरियाणा प्रांत के सह-सचिव राजेश नरूला ने डीजीसीए से एयरलाइन में

यात्रियों के सीट चुनने के अधिकार के बारे में करीब डेढ़ साल तक पत्राचार किया। डीजीसीए

के विभिन्न सर्कुलर्स में एयरलाइंस को पसंदीदा सीट पर यात्रियों से अतिरिक्त चार्ज

लेने के बारे में बताया गया था परंतु कौन सी और कितनी सीट पसंदीदा रहेगी जिस पर यात्रियों

से अतिरिक्त शुल्क लिया जा सके, ऐसा कहीं निर्देश नहीं थे। इन्हीं सर्कुलर्स का हवाला

देते हुए ग्राहक पंचायत प्रांत सह-सचिव ने डीजीसीए से नई दिल्ली कार्यालय में कुछ दिन

पहले मीटिंग करके ग्राहक पंचायत का पक्ष रखा।

डेढ़ साल तक चले इस पत्राचार एवं बैठक के मध्यनजर

नागर विमानन मंत्रालय ने हाल ही में सभी एयरलाइंस को निर्देश दिया कि किसी भी हवाई

जहाज में 60 प्रतिशत सीटों पर यात्रियों से सीट चुनने के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं

लिया जाएगा। इसके साथ-साथ यह भी निर्देश दिए की एक ही पीएनआर पर सभी परिवार के सदस्यों

को साथ में ही सीट आवंटित की जाएगी। नागर विमानन मंत्रालय ने इन नियमों का सभी एयरलाइंस

को सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं। इस सफलता पर क्षेत्रीय संगठन मंत्री नवीन

जैन ने हरियाणा प्रांत के सभी कार्यकर्ताओं को बधाई दी एवं इन निर्देशों का सही क्रियान्वयन

के लिए अधिकारियों को आग्रह किया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story