हिसार : एचसीबीएसएल की ई-बसों में भी रोडवेज पास पर मुफ्त सफर कर सकेंगे छात्र

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : एचसीबीएसएल की ई-बसों में भी रोडवेज पास पर मुफ्त सफर कर सकेंगे छात्र


परिचालक अधिकारी ने जारी किए आदेश, विद्यार्थी

वर्ग को होगा फायदा

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पानीपत में की थी घोषणा,

जारी हुए आदेश

हिसार, 26 अगस्त (हि.स.)। हरियाणा के विद्यार्थियों

के लिए राहत भरी खबर है। अब हरियाणा रोडवेज का वैध बस पास रखने वाले छात्र-छात्राएं

एचसीबीएसएल (हरियाणा सिटी बस सर्विसेज लिमिटेड) की इलेक्ट्रिक बसों में भी बिल्कुल

मुफ्त यात्रा कर सकेंगे।

एचसीबीएसएल के मुख्य परिचालन अधिकारी ने बुधवार

को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। आदेश पत्र के अनुसार, यह सुविधा पानीपत, यमुनानगर,

अंबाला, सोनीपत, हिसार, रेवाड़ी, करनाल, पंचकुला, रोहतक और कुरुक्षेत्र जिलों के जनरल

मैनेजरों को तुरंत प्रभाव से लागू करने के निर्देश दिए गए हैं। अब इन जिलों में रोजाना

स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी जाने वाले हजारों विद्यार्थियों को रोडवेज बस पास के साथ

ई-बस में सफर करने के लिए अलग से कोई किराया नहीं देना होगा।

ज्ञात रहे कि इस संबंध में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ने पानीपत में 28 मई को घोषणा की थी। एचसीबीएसएल के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की मंजूरी

के बाद इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए गए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story