देशभक्ति के रंग में रंगा हांसी, 500 फुट लंबे तिरंगे के साथ विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

WhatsApp Channel Join Now
देशभक्ति के रंग में रंगा हांसी, 500 फुट लंबे तिरंगे के साथ विद्यार्थियों ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा


एसडीएम की अगुवाई में लघु सचिवालय से अंबेडकर चौक तक निकाली तिरंगा यात्रा

हांसी, 12 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हांसी शहर बुधवार

को देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और राष्ट्रप्रेम

की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से प्रशासन की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली

गई। एसडीएम राजेश खोथ की अगुवाई में लघु सचिवालय से अंबेडकर चौक तक निकली यात्रा

में विभिन्न स्कूलों के करीब 500 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यार्थी

हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान करीब

500 फुट लंबे विशाल तिरंगे को विद्यार्थियों ने संभालकर यात्रा निकाली, जो शहरवासियों

के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। पूरे मार्ग पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल

दिखाई दिया।

एसडीएम राजेश खोथ ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश के वीर शहीदों और स्वतंत्रता

सेनानियों के त्याग, संघर्ष और बलिदान को याद करने का अवसर है। राष्ट्रीय ध्वज देश

की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम,

अनुशासन, एकता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने में इस प्रकार के आयोजन

महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

तिरंगा यात्रा को व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से

आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। विद्यार्थियों के लिए पेयजल सहित अन्य जरूरी प्रबंध किए

गए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ स्कूलों के शिक्षकों ने भी

यात्रा को सफल बनाने में सहयोग दिया।

हांसी में निकली तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले शहर को देशभक्ति

के रंग में रंग दिया। करीब 500 फुट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ सैकड़ों विद्यार्थियों

की सहभागिता ने राष्ट्रप्रेम की भावना को और मजबूत किया। यात्रा के माध्यम से नागरिकों

को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, देश की एकता-अखंडता और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी

का संदेश दिया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story