हिसार : गुरु जम्भेश्वर विवि के 13 विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विवि के 13 विद्यार्थियों को मिला प्लेसमेंट


कुलपति व अन्य अधिकारियों ने दी चयनितों को बधाई

हिसार, 04 फरवरी (हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान

एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग और प्लेसमेंट सेल के सौजन्य से अचारिया

टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के ऑन-कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में विश्वविद्यालय के एमबीए

व एम कॉम कार्यक्रम के 13 विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिली है। चयनित विद्यार्थियों

को बधाई देते हुए कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने बुधवार काे विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर

गर्व व्यक्त किया और कहा कि गुजविप्रौवि का परिणाम-आधारित शैक्षणिक ढांचा, मजबूत उद्योग

अनुभव के साथ मिलकर, विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी कॉर्पोरेट वातावरण में उत्कृष्टता

प्राप्त करने के लिए आवश्यक कौशल से लैस करता रहता है। कुलसचिव डॉ. विजय कुमार ने भी

विद्यार्थियों की उनके केंद्रित प्रयासों और पेशेवर सफलता हासिल करने के प्रति प्रतिबद्धता

के लिए सराहना की।

सहायक निदेशक प्लेसमेंट डॉ. आदित्य वीर सिंह

ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों में एमबीए जनरल से कनिका, रिया, मुस्कान श्योराण,

अंचल सिंगला और प्रीति, एमबीए फाइनेंस से अपूर्वा भयाना, पूनम व तान्या मक्कड़, एमबीए

इंटरनेशनल बिजनेस से साहिल खत्री, गगन और नूपुर रहेजा, एमबीए बिजनेस एनालिटिक्स से

उमेश यादव तथा एमकाॅम से अजय सिंह शामिल हैं। प्लेसमेंट ड्राइव का समन्वय को एमबीए

फाइनेंस की छात्रा अपूर्वा भयाना ने किया।

प्लेसमेंट ड्राइव का विवरण देते हुए प्लेसमेंट

निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने बताया कि बहुचरणीय प्लेसमेंट ड्राइव में एमबीए व एमकाम के

34 विद्यार्थियों ने भाग लिया। ड्राइव में प्री-प्लेसमेंट प्रस्तुति के उपरांत व्यक्तिगत

साक्षात्कार शामिल रहे। उन्होंने गुजविप्रौवि के साथ निरंतर सहयोग के लिए अचारिया टेक्नोलॉजीज

प्राइवेट लिमिटेड की एचआर टीम के प्रति आभार व्यक्त किया और हरियाणा स्कूल ऑफ बिजनेस

के निदेशक प्रो. संजीव कुमार के साथ-साथ विभागीय ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट समन्वयकों

द्वारा प्रदान किए गए मूल्यवान मार्गदर्शन और सहयोग की सराहना की।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story