हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों ने उतीर्ण की यूजीसी-नेट परीक्षा

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों ने उतीर्ण की यूजीसी-नेट परीक्षा


वर्ष 2023 में हुई

थी मास्टर ऑफ लाइब्रेरी एंड इन्फॉर्मेशन साइंस कार्यक्रम की स्थापना

कुलपति ने उपलब्धि

को बताया ऐतिहासिक, विद्यार्थियों को दी बधाई

हिसार, 20 फरवरी

(हि.स.)। गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मास्टर ऑफ लाइब्रेरी

एंड इन्फॉर्मेशन साइंस कार्यक्रम के अंतिम सेमेस्टर के सात विद्यार्थियों ने शीतकालीन

सत्र में यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस विभाग की स्थापना वर्ष 2023 में विश्वविद्यालय

के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई के नेतृत्व में हुई थी। पहले बैच से ही दो विद्यार्थियों

ने यूजीसी-नेट और उन्हीं विद्यार्थियों ने अपने तीसरे सेमेस्टर में यूजीसी-जेआरएफ परीक्षा

उत्तीर्ण की, जो शैक्षणिक एवं शोध में बेहतरीन काम करने के लिए विभाग का एक अहम योगदान

है।

कुलपति प्रो. नरसी

राम बिश्नोई ने शुक्रवार काे कहा कि यह सफलता विशेष तौर पर विभाग व सामान्य तौर पर विश्वविद्यालय

के लिए मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने कहा कि एक ही बार में सात विद्यार्थियों

का यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण करना इस बात का प्रमाण है कि हमारे पुस्तकालय और सूचना

विज्ञान विभाग के संकाय सदस्य अथक मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने विद्यार्थियों व संकाय

सदस्यों को विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी।

कुलसचिव डा. विजय

कुमार ने कहा कि सूचना एवं संचार टेक्नोलॉजी, चैटजीपीटी और ओपन के जमाने में, वेब पर

बहुत कुछ मौजूद है, इसलिए असली जानकारी की पहचान करने और सही उपयोगकर्ता तक पहुंचाने

के लिए, शैक्षणिक एवं शोध सोसाइटीज पुस्तकालय प्रोफेशनल्स की ओर देख रही हैं, क्योंकि

उन्हें लगता है कि वे इस मुद्दे से निपटने के लिए अच्छी तरह से तैयार हैं। इसलिए, कुशल

पुस्तकालय प्रोफेशनल्स संबंधित संस्थानों और देश के विकास में भी अहम भूमिका निभाते

हैं।

संस्थापक अध्यक्ष

डॉ. विनोद कुमार ने कहा कि पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान का नया विभाग विद्यार्थियों

को उस स्तर तक प्रशिक्षित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है, जहां वे दिन-प्रतिदिन

उभरती नवीनतम प्रौद्योगिकी का सामना करने के काबिल बन सकें। इस अवसर पर प्रो. योगेश

चाबा, डॉ. एसएस जोशी और डॉ. नरेंद्र चौहान उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story