हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के छात्र ने खेलो इंडिया में जीता कांस्य पदक

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय के छात्र ने खेलो इंडिया में जीता कांस्य पदक


हिसार, 29 नवंबर (हि.स.)। जयपुर में आयोजित खेलो इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता 2025 में यहां के गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पहलवान सुमित कुमार ने उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद के पहलवान को हराकर कांस्य पदक प्राप्त किया। सुमित कुमार 70 किलोग्राम वर्ग में फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतिस्पर्धा में गुजविप्रौवि का नेतृत्व कर रहे थे।विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरसी राम बिश्नोई ने शनिवार काे इस उपलब्धि के लिए सुमित कुमार को बधाई दी तथा कहा कि सुमित कुमार ने पदक हासिल कर विश्वविद्यालय को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में खिलाड़ियों के लिए अनेक सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि वे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सके। खेल निदेशक डा. एसबी लूथरा ने बताया कि सुमित कुमार ने इस प्रतियोगिता के दौरान लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। सुमित कुमार के साथ उनके कोच सुरेश कुमार को भी इस उपलब्ध के लिए बधाई दी गई है।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story