हिसार : अफगानिस्तान की छात्रा ने एचएयू के मृदा विज्ञान विभाग से की पीएचडी

WhatsApp Channel Join Now
हिसार : अफगानिस्तान की छात्रा ने एचएयू के मृदा विज्ञान विभाग से की पीएचडी


छात्रा ने कुलपति एवं विश्वविद्यालय परिवार का

जताया आभार

कुलपति प्रो. कम्बोज ने छात्रा को बधाई देते हुए

की उज्जवल भविष्य की कामना

हिसार, 1 दिसंबर (हि.स.)। अफगानिस्तान की छात्रा

खातेरा क्याने ने यहां के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मृदा विज्ञान विभाग से पीएचडी

की है। छात्रा ने सोमवार को कुलपति से मुलाकात की और पीएचडी करने पर कुलपति, विश्वविद्यालय

प्रशासन, शिक्षकगण और अपने मुख्य सलाहकार का धन्यवाद किया।

कुलपति प्रो. बीआर कम्बोज ने साेमवार काे बधाई देते हुए छात्रा

के उज्जवल भविष्य की कामना की।

छात्रा खातेरा ने विश्वविद्यालय द्वारा उपलब्ध करवाए

गए उत्कृष्ट शैक्षिणक वातावरण, प्रयोगशाला सुविधाओं तथा निरंतर मार्गदर्शन करने वाले

वैज्ञानिकों का आभार प्रकट किया। छात्रा ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय विद्यार्थियों के

लिए विश्वविद्यालय में उपलब्ध सहयोगात्मक माहौल और सद्भावना ने उनके सम्पूर्ण शैक्षणिक

अनुभव को समृद्ध बनाया है।

खातेरा क्याने ने कहा कि वह अपने शोध कार्यों

को अफगानिस्तान की कृषि व्यवस्था एवं प्रबंधन में लागू करने का हर संभव प्रयास करेंगी।

उन्होंने कहा कि यह शोध न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता का प्रतीक है, बल्कि यह अफगानिस्तान

और समान भौगोलिक क्षेत्र के किसानों के लिए व्यावहारिक समाधान भी प्रदान करता है।

गौरतलब

है कि खातेरा क्याने ने शैक्षणिक सत्र 2019-20 में एमएससी करने के लिए हरियाणा कृषि

विश्वविद्यालय में दाखिला लिया था। एमएससी करने के पश्चात उन्होंने वर्ष 2021 में पीएचडी

में प्रवेश लेकर अपनी डिग्री को 2025 में पूरा किया। इस दौरान उनका थीसिज़ ‘हरियाणा

की प्रमुख मृदा श्रेणियों में एनपीके के सुक्ष्म जीवी गुणों का वितरण और उनके उत्सर्जन

व्यहवार’ था। पीएचडी के दौरान उनके मुख्य सलाहकार डॉ. रोहताश कुमार रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश्वर

Share this story